राष्ट्रीययूपी के शामली में 5 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत को...

यूपी के शामली में 5 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत को नहीं मिली मंजूरी

[object Promise]

कृषि कानून (Farm Law) का विरोध कर रहे राष्ट्रीय लोकदल की पूरे उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी से 18 फरवरी तक कई पंचायतों का आयोजन कराने की योजना है. इसमें भारतीय किसान यूनियन भी उनके साथ है. ये पंचायतें दिल्ली सीमा के पास हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन के लिए की जा रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर हजारों की संख्या में किसान कृषि कानूनों के खिलाफ नवंबर महीने से धरने पर बैठे हैं.

 

बता दें, ये तीनों कानून सितंबर में संसद में पास किए गए थे. इन कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में ना केवल भारत के बल्कि विदेशी सेलेब्रेटी भी सामने आ रहे हैं. इनमें सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग और यूएस-यूके के कई सांसद शामिल हैं, जिन्होंने भारत में किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. जिसका भारत सरकार ने कड़ा विरोध किया है.

शामली में 4 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल तक बड़े स्तर पर लोगों के इकट्ठा होने पर बैन लगाया हुआ है, जिला प्रशासन ने इसके लिए गुड फ्राइडे, महाशिवरात्री, होली का हवाला दिया है, जो इसी समयावधि में पड़ने वाले हैं.

 

बता दें, पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के बागपत में हजारों की संख्या में लोग महापंचायत के लिए इकट्ठा हुए थे. इसके अलावा दूसरी बैठक भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने यूपी के मुजफ्फरनगर में बुलाई थी, जो दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से 150 किमोमीटर से भी कम दूरी पर है. गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन का केंद्र है. नरेश टिकैत के भाई राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं. यूपी प्रशासन की ओर से गाजीपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की कोशिश के बाद पैदा हुए तनाव के बाद यह पंचायत बुलाई गई थी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories