राष्ट्रीयकिराएदार ने मकान मालिक को लाठी-डंडों से दुकान में घुसकर ...

किराएदार ने मकान मालिक को लाठी-डंडों से दुकान में घुसकर मारा पीटा

[object Promise]
शुक्लागंज/ उन्नाव।
 गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट चौकी के अंतर्गत सीताराम कॉलोनी के एक मोहल्ले में चला खूनी खेल, किराएदार ने मकान मालिक को जमकर लाठी-डंडों से दुकान में घुसकर पीट दिया। जिसमें पिता-पुत्र दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच हुए काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बेरहमी के साथ लाठी डंडे से वृंदावन पुत्र स्व रामचंद्र, आशुतोष पुत्र वृंदावन को दुकान के अंदर घुस कर बड़ी बेरहमी से  मारा पीटा। मारपीट में दो गंभीर रूप से एक मामूली रूप से घायल हो गये है। वहीं आरोपी पक्ष से व्यक्ति एक घायल हुआ है।
[object Promise]
मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे के साथ वृंदावन की दुकान गणेश बरतन भंडार पर पहुंच गए । और पिता पुत्र की जमकर पिटाई करने लगे, इस दौरान आरोप है कि दबंग पक्ष असलहा धारदार हथियार से सोची समझी साजिश के तहत जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। और जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि मकान मालिक  वृंदावन पुत्र स्व रामचंद्र और किरायेदार के पक्ष से जितेंद्र प्रवीण नवनीत कृष्ण आरोपी के जीजा व आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे के साथ पहुंचे और पिटाई करने लगे। इस दौरान नवीन गंगा पुल के निकट तैनात पुलिसकर्मियों ने देखा और तुरंत मौके वारदात पर पहुंचे। आरोपी पक्ष  पुलिस को आता देख भाग खड़े हुए। इधर पुलिस ने आरोपी पक्ष के 3 लोगों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जारी है। वही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए कानपुर हैलट रिफर कर दिया गया।
पूरा मामला-
वृंदावन पुत्र रामचंद्र ने अपने बगल वाली दुकान कुछ समय पहले खरीदी थी जिसका कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सीताराम कॉलोनी स्थित गणेश भजन भंडार के बगल वाली दुकान बालाजी बर्तन को  लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में खूनी संघर्ष हो गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories