प्रदेशबिहार में देगी सरकार स्नातक पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार...

बिहार में देगी सरकार स्नातक पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये

[object Promise]

पटना। बिहार में अब स्नातक पास करने वाली अविवाहित छात्राओं को 50 हजार रुपये, जबकि इंटर (12 वीं) उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री कन्या (उत्थान) योजना के तहत उच्चतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 से इंटर उत्तीर्ण होने पर अविवाहित लड़कियों को 25 हजार तथा स्नातक या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होने पर 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

बैठक में बिहार के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत निर्मित सभी पार्को का अनुरक्षण एवं विकास पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने की स्वीति भी मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई है।

बैठक में गन्ना उद्योग विभाग के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंत्रिमंडल ने चीनी उद्योग के समक्ष उत्पन्न संकट को देखते हुए चीनी मिलों को आर्थिक पैकेज के रूप में पेराई सत्र 2019-20 बीच में क्रय किए गए गन्ने पर क्षेत्रीय विकास परिषद कमीशन की दर को ईख मूल्य के दर का 1़.80 फीसदी से घटाकर 0.20 फीसदी के रूप में पुर्ननिर्धारित करने की स्वीकृति दे दी है।

मंत्रिमंडल की बैठक में संविदाकर्मियों को सरकारी नौकरी में वेटेज देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories