प्रदेशकंटेनर से सड़क किनारे वाहन टकराया 4 लोगों की मौत

कंटेनर से सड़क किनारे वाहन टकराया 4 लोगों की मौत

[object Promise]

राजगढ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महाराष्ट्र जा रहे लोगों का एक वाहन सड़क किनारे खड़े कंटनेर से जा टकराया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं आठ घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुछ लोग वाहन से गुना से महाराष्ट्र के नासिक जा रहे थे। इस दौरान पचोर थाना क्षेत्र में रोशिया गांव के पास सवारी वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराया, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि कोहरा होने के कारण सवारी वाहन चालक को सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories