राष्ट्रीयदेश में 24 घंटे में कोरोना के 12,689 नए केस, 137 की...

देश में 24 घंटे में कोरोना के 12,689 नए केस, 137 की मौत

[object Promise]

Live Updates…

  • देश में कुल 20,29,480 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
  • भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,689 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,89,527 हुई। 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,724 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,498 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,59,305 है।
  • भारत में कल (26 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,36,13,120 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,50,426 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
  • मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,359 है जिसमें 47 सक्रिय मामले, 4,303 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार
अगर राज्यवार कोरोना आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,13,353 हो गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 43,811 है। वहीं 19,17,450 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 50,862 लोग कोरोना की जद में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

कर्नाटक में कोरोना से 12,204 लोगों की मौत
कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, यहां कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 9,36,955 लोग आ चुके हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,633 हो गई है। संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,18,099 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण की जद में आने से प्रदेश में अब तक 12,204 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में संक्रमित मामलों की संख्या 6 लाख 34 हजार के पार
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से काबू में आता दिख रहा है। यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,34,229 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 1,626 है। वहीं 6,21,783 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 10,820 लोगों की जान जा चुकी है।

  • AIIMS डायरेक्टर ने बताया- कोरोना वैक्सीन की साइड इफेक्ट से नहीं होती मौत
  • चीन और WHO चाहते तो बचाई जा सकती थी लाखों की जान, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
  • कोरोना वायरस को लेकर सर्वे में दावा, स्मोकर्स और शाकाहारी सहित इन लोगों में कम है संक्रमण का खतरा
  • मलेशिया में बढ़ा कोरोना वायरस खतरा, लगा आपातकाल, चुनाव टलने से प्रधानमंत्री को मिल सकती है राहत
  • दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े सरदार पटेल कोविड सेंटर में विदेशों से आने वालों का इलाज शुरू
  • Bird Flu को लेकर विशेषज्ञों का खुलासा- कोरोना से ज्यादा खतरनाक H5N1
  • वैज्ञानिकों ने कोरोना की ‘सुपर वैक्सीन’ बनाने का किया दावा, कहा- कई गुना ताकतवर है दवा
  • पीएम मोदी ने किया साफ- पहले चरण में कोरोना टीकाकरण का खर्च उठाएगी केंद्र सरकार
  • इस जानवर की वजह से Corona ने बदला रूप, डेनमार्क में हड़कंप, क्या वैक्सीन भी हो जाएंगी बेकार?

Hot this week

Related Articles

Popular Categories