राष्ट्रीयकिसान हिंसा के बाद नोएडा में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से बहाल

किसान हिंसा के बाद नोएडा में मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से बहाल

[object Promise]

किसान ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव के बाद बंद किए गए इंटरनेट सेवा को नोएडा में फिर से बहाल कर दिया गया है

 

सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सिंघू, गाजीपुर, टिकरी, नांगलोई और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था. ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में मंगलवार को ब्रॉडबैंड व मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं. हालांकि, फरीदाबाद पलवल के कुछ इलाकों में ब्रॉडबैंड सर्विसेज चालू थीं.

 

सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की ओर से वेबसाइट पर सूचित किया गया था कि सरकार के निर्देशानुसार आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं. साथ ही इस बात की जानकारी मोबाईल पर एसएमएस भी भेजा गया था. संदेश में आगे लिखा था कि ये सेवाएं सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही शुरू की जाएंगी.

Hot this week

Related Articles

Popular Categories