बिजनेसबड़ी वृद्धि आई पेट्रोल, डीजल के दाम में, दिल्ली में 86 रुपये...

बड़ी वृद्धि आई पेट्रोल, डीजल के दाम में, दिल्ली में 86 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल

[object Promise]

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में दो दिनों की स्थिरता के बाद मंगलवार को फिर वृद्धि दर्ज की गई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 86 रुपये प्रति लीटर के ऊपर के भाव पर मिलने लगा है। पूरे देश में पेट्रोल का भाव फिर एक नई उंचाई पर चला गया है। देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 31 से 35 पैसे जबकि डीजल के दाम में 33 से 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 86.05 रुपये, 87.45 रुपये, 92.62 रुपये और 88.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 76.23 रुपये, 79.83 रुपये, 83.03 रुपये और 81.47 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 35 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 34 पैसे जबकि चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 35 पैसे, मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध मंगलवार को बीते सत्र से 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 55.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 52.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories