मनोरंजनमुझे याद आ रही है सजने-संवरने की : किम कार्दशियन

मुझे याद आ रही है सजने-संवरने की : किम कार्दशियन

[object Promise]

लॉस एंजेलिस । अमेरिकी रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक ब्लैक ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें सजने-संवरने की याद आ रही है। भारतीय समयानुसार किम ने सोमवार तड़के इस तस्वीर को पोस्ट किया, जिसमें उन्हें अपनी कार के बाहर पोज देते देखा जा सकता है। यहां उनकी गाड़ी भी ब्लैक कलर की है और उनका पूरा लुक भी ब्लैक से सजा हुआ है।

किम ने तस्वीर में एक फ्रंट ओपन लॉन्ग ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखी है और इसी के साथ उन्होंने अंदर एक ऑफ-शोल्डर ब्लैक लेदर शॉट ड्रेस को पहना हुआ है, जिसमें सामने की ओर क्रॉस एम्ब्रायडरी की हुई है।

अपने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए 40 साल की इस सेलेब्रिटी ने लिखा है, “आई मिस ड्रेसिंग अप।”

किम बीते दिनों अपने पति कान्ये वेस्ट से डिवोर्स को लेकर मीडिया में खूब छाई रहीं और अब हालिया मीडिया रपटों में यह सुनने में आ रहा है कि डिवोर्स की प्रक्रिया जोरों पर है क्योंकि किम और कान्ये मुश्किल से ही एक-दूसरे से बात कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories