राष्ट्रीयकुशीनगर में बीच सड़क पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली,तीन घंटे तक जाम...

कुशीनगर में बीच सड़क पर पलटी गन्ना लदी ट्रॉली,तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे लोग

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से तीन घंटे तक मार्ग बंद रहा। अहिरौली बाजार पुलिस ने पहुंचकर ट्राली को किनारे करवा कर आवागमन सामान्य कराया।
बुधवार को सुबह एक गन्ना लदी ट्राली कप्तानगंज की तरफ से पिपराइच चीनी मिल को जा रही थी। सेंदुरिया विशुनपुर गांव के गुदरहिया टोला के समीप सामने से तेज रफ्तार एक गाड़ी ट्रैक्टर के आगे आ गई।
हादसा बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। बीच सड़क में ट्रॉली पलटने से कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर जाम लग गया। गनीमत रहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना पाकर अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से ट्रॉली को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया गया। हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय ने जाम में फंसे वाहनों को जगदीशपुर चौराहे से मुजहना, अटकहवा, बलुआ सहजौली चौराहा होते हुए आगे की ओर भेजा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories