आज कानपुर नवीन गल्ला मंडी में यूपी आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी परिषद कार्यालय के बाहर हाथो में झिका मजीरा लेकर केंद्र सरकार के नए एग्रीकल्चर बिल का समर्थन किया।
आढ़तियों का कहना है सरकार इस नए कृषि कानून में दो संसोधन करे एक तो यूपी की मंडियों से मंडी शुल्क को खत्म किया जाए और सरकार यूपी के आढ़तियों को भी MSP में के दायरे में लाए जिससे आढ़तियों के साथ किसानो को भी बड़ी राहत मिलेगी।

