प्रदेशBJP ने अनुशासित रह अगले चुनाव जीतने का पदाधिकारियों को दिया मंत्र

BJP ने अनुशासित रह अगले चुनाव जीतने का पदाधिकारियों को दिया मंत्र

[object Promise]

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी का लंबे अरसे बाद स्वरूप बदला जा सका है, नए पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह में सभी को टीम भावना से काम करते हुए वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही पदाधिकारियों को अनुशासित रहने की भी हिदायत दी गई। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल नाथ सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, प्रदेश को लूट लिया। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन प्रत्येक कार्यकर्ता को यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास, जनता के कल्याण और मध्यप्रदेश को नंबर-1 राज्य बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए सत्ता में हैं और यही काम कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि “हमने प्रदेश में गुंडों, माफियाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चालू किया है और पूरा मलबा साफ होने से पहले प्रदेश की सफाई का यह अभियान नहीं रुकेगा। कुछ लोग अभी भी भ्रम फैलाने में लगे हैं, उनसे मुकाबले के लिए हमारे सभी मोचरें और कार्यकर्ताओं को तैयार रहना है।”

मुख्यमंत्री चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हिदायतें भी दीं। उन्होंने कहा कि नियुक्ति का उत्सव मनाएं, होर्डिग लगाएं, पटाखे फोड़ें मगर अपनी जिम्मेदारी का भी ख्याल रखें।

वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व के आधार पर आगे बढ़ती है। पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है, वे अपनी भूमिका के साथ पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करेंगे। यह टीम वीडी शर्मा की नहीं, यह टीम भाजपा है। यह टीम सामूहिकता के साथ आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ जुटें और 2023 और 2024 के चुनावों के लिए आज हम संकल्प लें कि टीम भावना के साथ भाजपा के काम में जुट जाएंगे। यहां से प्रत्येक पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों और अपने अपने कामों में जुटेंगे। मध्यप्रदेश भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए हम परिश्रम की पराकाष्ठा करें।

शर्मा ने कहा कि आज एक वैचारिक युद्ध चल रहा है। कुछ देश विरोधी ताकतें समाज को तोड़ने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते समाज में विघटन पैदा करने वाली ताकतों को रोकने और उन्हें मुखरता के साथ जवाब देने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए हमें समाज के हर वर्ग से संवाद करते हुए भाजपा को पहुंचाने का काम करना है। हर ग्राम केंद्र, नगर केंद्र और बूथ पर भाजपा को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा कमजोर दिखती है, तो भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए जुटे।

भाजपा के पदभार ग्रहण समारोह में तमाम पदाधिकारियों के अलावा संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories