राष्ट्रीयपीएम मोदी : 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ऐसा...

पीएम मोदी : 8 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ

[object Promise]

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक ही जगह के लिए इतनी ट्रेनों का हरी झंडी दिखाई गई हो। केवड़िया जगह भी तो ऐसी है, इसकी पहचान देश को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से है। केवड़िया रेल कनेक्टिविटी से आदिवासी भाई बहनों का जीवन भी बदलने जा रहा है।

इन इमारतों का भी पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दभोई-चांचोड़ आमान परिवर्तन, चांचोड़-केवड़िया आमान परिवर्तन नवनिर्मित प्रतापनगर-केवड़िया खंड के विद्युतीकरण और दभोई, चांचोड़ और केवड़िया स्टेशनों की नई इमारतों का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री ने एमजी रामचंद्रन को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के दिवंगत पूर्व मुख्‍यमंत्री एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर याद किया और श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा कि हम एमजीआर के आदर्शों का पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आज केवड़िया के लिए निकल रही ट्रेनों में एक ट्रेन पुरैच्ची तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से भी आ रही है। ये भी सुखद संयोग है कि आज भारत रत्न एमजी रामचंद्रन की जयंती भी है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories