राष्ट्रीयAIIMS डायरेक्टर : गुलेरिया ने खुद लगवाई कोरोना वैक्सीन, टीके पर लोगों...

AIIMS डायरेक्टर : गुलेरिया ने खुद लगवाई कोरोना वैक्सीन, टीके पर लोगों का भ्रम दूर करने की कोशिश

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी आशंकाओं, अफवाहों और भ्रम को दूर करने के लिए दिल्ली स्थित एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने आज खुद कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। देश भर में आज कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। दिल्ली के एम्स में कोरोना वायरस का पहला टीका लगाया गया।

सबसे पहले दिल्ली एम्स के एक सैनिटेशन कर्मचारी को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी वैक्सीन की डोज ली। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कोरोना वैक्सीन लेने वाले तीसरे व्यक्ति बने। डॉक्टर गुलेरिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में वैक्सीन लगवाई।

डॉक्टर गुलेरिया देश के टॉप चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। डॉ. गुलेरिया ने वैक्सीन लगवाकर इससे जुड़ी सभी तरह की आशंकाओं को निराधार साबित कर दिया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories