[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आपको भी शायद होगी Gmail के इन टॉप-4 सीक्रेट फीचर की जानकारी
Tech खबरें

आपको भी शायद होगी Gmail के इन टॉप-4 सीक्रेट फीचर की जानकारी

admin
Last updated: April 17, 2026 1:19 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। आज के समय में Gmail लोगों की जरूरत बन गया है। इसका उपयोग स्कूल से लेकर दफ्तर तक में किया जाता है। इसके अलावा लोग जी-मेल का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद Gmail पर कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं है। यही वजह है कि लोगों को Gmail का इस्तेमाल करने में कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको यहां Gmail के टॉप-4 सीक्रेट फीचर के बारे में बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे और आपको Gmail Pro यूजर बना देंगे।

Auto-advance फीचर 

यह गैर जरूरी मेल को डिलीट करने का आसान तरीका है। इसमें एक मेल डिलीट करने के बाद दूसरा मेल अपने आप आ जाता है। मतलब आपको दोबारा से बैक करके इनबॉक्स में नहीं जाना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले आप सेटिंग में जाकर एडवांस्ड ऑप्शन में जाएं, यहां से Auto Advance ऑप्शन चुनें। इसके बाद टर्न ऑन इनेबल करें।

Snooze फीचर 

Snooze एक तरह का अलार्म बटन होता है। यह आपके समय को बचाने का काम करता है। मतलब अगर आपके पास कोई जरूरी मेल आया है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहते हैं। लेकिन आपके पास उस समय मेल को आराम से पढ़कर रिप्लाई देने का वक्त नहीं है, तो Snooze बटन का इस्तेमाल करके आप एक तय समय पर मेल देख सकते हैं। इससे आपका कोई भी मेल मिस नहीं होगा। Snooze बटन का इस्तेमाल करने के लिए मेल पर जाएं। यहां आपको Snooze बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके एक्टिवेट कर दें।

Advanced Search फीचर

किसी भी मेल को सर्च करने में काफी वक्त खराब होता है। इससे बचने के लिए एडवांस्ड सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे समय की बचत होती है। इसका उपयोग करने के लिए आपको सर्च ऑप्शन के राइट साइड पर क्लिक करना होगा। जहां एक एक्स्ट्रा टैब खुलेगा। टाइम, डेट और की-वर्ड के हिसाब से मेल को सर्च कर सकेंगे।

Mute फीचर 

कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ जरूरी काम कर रहे होते हैं और इस दौरान बार-बार आने वाले थ्रेड मैसेज आपको बहुत परेशान कर देते हैं। इससे बचने के लिए आप एक्टिव ग्रुप को म्यूट कर सकते हैं। इससे थ्रेड के मैसेज आर्काइव में चले जाएंगे, जहां फ्री होने पर आप उसे चेक कर सकते हैं। म्यूट करने के लिए थ्रेड मैसेज के तीन डॉट पर क्लिक करें, जहां म्यूट बटन दिखेगा। इसे क्लिक करते ही कन्वर्सेशन म्यूट हो जाएगी।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अंतर धार्मिक विवाह करने वाले प्रेमियों को राहत, HC ने सुनाया ये फैसला
Next Article 111 किलो चरस जब्त हिमाचल के कुल्लू में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?