प्रदेशमुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के बागी स्वर, कहा-वंंशवाद की राजनीति को...

मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के बागी स्वर, कहा-वंंशवाद की राजनीति को खत्म करना चाहता हूं

[object Promise]

कोलकाता। कुछ दिन पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि जल्द ही हरिश मुखर्जी रोड (बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास) में भी कमल खिलेगा। सूत्रों की मानें तो हकीकत में ही कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। दरअसल ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी ने भी बागी तेवर दिखा दिया है। उन्होंने कहा है कि वह बंगाल में वशंवाद की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। वह ऐसे राजनेताओं से तंग आ गए हैं जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। बनर्जी के इस बयान के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ जारी है। अभी तक कई नेता तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को बढ़ावा देने और वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही है। भाजपा के नेता लगातार उन पर हमला कर रहे हैं। ऐसी घड़ी में कल विवेकानंद की जयंती पर मुख्यमंत्री के आवास के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी ने बागी तेवर दिखाते हुए कहा कि वह बंगाल में वशंवाद की राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। वह ऐसे राजनेताओं से तंग आ गए हैं जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बनाते हैं।

कार्तिक बनर्जी के इस बयान से राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है और उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी है। हालांकि कार्तिक बनर्जी ने इस बारे में साफ जवाब नहीं दिया। कार्तिक बनर्जी ने कहा कि वह सामान्य रूप से राजनीति में पाखंड के खिलाफ बोल रहे हैं। राजनीति लोगों के बारे में होनी चाहिए, जो सार्वजनिक रूप से उनके जीवन को बेहतर बना सकती है। यह नहीं भूलना चाहिए कि संतों ने क्या सलाह दी। उन्हें पहले लोगों के बारे में सोचना चाहिए, परिवार के बारे में बाद में।

गौरतलब है कि हाल में तृणमूल से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि वह अपने घर में भी कमल फूल खिलाएंगे और हरीश मुखर्जी रोड में कमल फूल खिलाएंगे। बता दें कि हरीश मुखर्जी रोड में ममता बनर्जी का पैतृक आवास है। इधर कार्तिक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की गतिविधियों में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। परिवार में भतीजे अभिषेक बनर्जी को तवज्जो मिलने से भी वह दुखी हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories