[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल की नदियों में महामारी के बीच हजारों लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी
प्रदेश

हिमाचल की नदियों में महामारी के बीच हजारों लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

admin
Last updated: April 18, 2026 9:25 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

शिमला। अत्यधिक ठंड और महामारी के बीच गुरुवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में हजारों लोगों ने सूर्य देवता के पर्व मकर संक्रांति के मौके पर नदियों में पवित्र डुबकी लगाई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही राज्य की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर तट्टापानी और मणिकरण में सतलुज और पार्वती नदियों में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। तट्टापानी और मणिकरण को उच्च सल्फर सांद्रता वाले गर्म पानी के झरनों के लिए जाना जाता है।

इस बार कोरोनावायरस महामारी के कारण इस खास मौके के लिए विशेष सावधानी बरती गई। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सामुदायिक रसोईघरों पर रोक लगाई गई है।

शिमला निवासी मोहित सूद ने बताया, “इस बार महामारी के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ काफी कम है। वरना आम तौर पर तट्टापानी में मकर संक्रांति पर 25 हजार से ज्यादा भक्त पवित्र गर्म पानी के झरनों पर पवित्र स्नान और प्रार्थना करते हैं।” सूद का परिवार कई सालों से तट्टापानी में मकर संक्रांति पर पारंपरिक ‘खिचड़ी भंडारा’ का आयोजन करता रहा है। 92 साल में पहली बार उन्हें इस बार इस परंपरा को रोकना पड़ा।

पिछले साल पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग और सूद के परिवार के स्वामित्व वाले दुर्गा देवी बिहारी लाल ब्रोचन लाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने मकर संक्रांति पर एक बर्तन में 1,995 किलोग्राम ‘खिचड़ी’ बनाकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया था।

भक्तगण लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली के बाहरी इलाके में स्थित वशिष्ठ मंदिर भी पहुंचे। मंदिर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर स्थित है, जो अपने गर्म झरनों के लिए भी जाना जाता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के बागी स्वर, कहा-वंंशवाद की राजनीति को खत्म करना चाहता हूं
Next Article तृणमूल को हटाने का मन बना लिया है बंगाल की जनता ने…: केशव प्रसाद मौर्य

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?