राष्ट्रीयपहाड़ों में फिर बर्फबारी के कारण, मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड...

पहाड़ों में फिर बर्फबारी के कारण, मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड जारी, जानें- कैसा रहेगा आगे का मौसम

[object Promise]

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा से देश के कई हिस्सों में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी है। बर्फबारी के बाद श्रीनगर में पारा माइनस 7.8 डिग्री पहुंच गया, जिसके कारण डल झील जम गई। राजस्थान में बीती रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही। पंजाब में लोहड़ी पर हर साल के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिल्ली के पालम इलाके में गुरुवार सुबह 6.2 डिग्री और सफदरजंग इलाके 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 1 जनवरी के बाद यह पहली बार है, जब दिल्ली में तापमान इतना नीचे गया। तब दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

 

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी से लेकर तराई के जिलों में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संतकबीरनगर और गोरखपुर में बेहद ठंडे दिन की चेतावनी जारी की गयी है। आज 14 जनवरी को पश्चिमी यूपी और तराई के इन जिलों में दिन में ठण्ड का प्रकोप बहुत ज्यादा देखने को मिल सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories