राष्ट्रीयकानपुर : फर्जी स्टांप और टिकट बिक्री , सरकार को लगा रहे...

कानपुर : फर्जी स्टांप और टिकट बिक्री , सरकार को लगा रहे थे चूना, 2 शातिर गिरफ्तार

[object Promise]

कानपुर, कानपुर में जाली स्टांप व नोटरी टिकट की बिक्री करके सरकार को लाखों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस ने दो स्टांप विक्रेताओं को गिरफ्तार करके करीब 5.50 लाख रुपये के स्टांप टिकट बरामद किए हैं। आरोपितों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर गिरोह से जुड़े स्टांप विक्रेताओं का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना से पता चला था कि शहर में फर्जी वसीयतनामा व एग्रीमेंट होने की शिकायत मिली थी। जांच के आधार पर बुधवार देर रात जाली एवं कूट रचित स्टांप एवं जाली नोटरी टिकट बेचने वाले दो व्यक्तियों कर्नलगंज निवासी मो. शीजान और प्रयागराज के कैंट थानाक्षेत्र में स्टेनली रोड निवासी रंजीत कुमार रावत को सचान चौराहे के पास पकड़ा गया। इसके बाद उनके कब्जे से करीब साढ़े 5 लाख रूपये के कीमत के जाली स्टाम्प एवं जाली नोटरी टिकट बरामद हुए।

डीआइजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि यह लोग भागलपुर, पटना एवं कोलकाता से पुराने प्रयोग शुदा स्टाम्प खरीदते हैं और ब्लीचिंग कर उन्हें साफ करके लिखा हुआ मिटाकर प्रयोग करते थे। पुराना स्टाम्प काफी महंगा बेचते थे। जाली टिकट छपे हुये लाते हैं। इसके बाद स्टाम्प एवं जाली टिकटों को कानपुर नगर, प्रयागराज में अवैध रूप से बेचते है। इसके जरिये फर्जी रजिस्ट्री, इकरारनामा, मुख्तारनामा, वसीयतनामा, शपथ पत्र आदि बनाते है। दोनों के पास नोटरी विक्रेता का लाइसेन्स भी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories