राष्ट्रीयगणतंत्र दिवस परेड पर इस बार कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा...

गणतंत्र दिवस परेड पर इस बार कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि

[object Promise]

नई दिल्ली : कोविड-19 की स्थिति के कारण इस बार गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी) पर किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा कि कोविड-19 की वैश्विक स्थिति के चलते यह फैसला लिया गया है कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी राष्‍ट्र प्रमुख, मुख्‍य अतिथि के रूप में नहीं हो।

इस बार ब्रिटिश पीएम जॉनसन को भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करना था लेकिन कोरोना वायरस संकट के कारण उनका भारत दौरा टल गया। गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

ब्रिटेन पीएम जॉनसन ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी से बात की थी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस माह के अंत में भारत आने को लेकर असमर्थता जताई थी। उन्‍होंने बताया कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत आने में असमर्थ हैं। बता दें कि भारत ने गणतंत्र दिवस के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा था, जिसे जॉनसन ने दिसंबर महीने में स्वीकार कर लिया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories