Tech खबरेंIMEI नंबर चेक करना है स्मार्टफोन में तो फाॅलो करें ये सिंपल...

IMEI नंबर चेक करना है स्मार्टफोन में तो फाॅलो करें ये सिंपल टिप्स

[object Promise]

नई दिल्ली। आजकल नए स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर की सुविधा दी जा रही है जिसके बाद पुराना फोन देकर कम कीमत में नया फोन खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के दौरान सबसे जरूरी चीज पुराने स्मार्टफोन का IMEI नंबर होता है जिसे एंटर करने के बाद ही आपके पुराने फोन पर मिल रहे ऑफर का पता चल सकेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि IMEI नंबर चेक कैसे किया जाए। कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें नहीं पता कि स्मार्टफोन का IMEI कैसे पता चलेगा। तो ऐसे ही यूजर्स की जानकारी के लिए आज हम IMEI नंबर पता करने का तरीका बता रहे हैं।

आखिर क्या है IMEI नंबर

सबसे पहले ये पता होना जरूरी है कि IMEI नंबर क्या है? बता दें कि किसी भी डिवाइस का प्रोडक्शन करते समय उसमें एक यूनिक नंबर असाइन किया जाता है जिसे आईएमआई नंबर कहते हैं। इसका मतलब International Mobile Equipment Identity है। अगर आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है तो आप IMEI नंबर की मदद से फोन को ट्रैक व ब्लाॅक कर सकते हैं।

एंड्राइड, एप्पल और फीचर फोन में IMEI नंबर चेक करने का तरीका

एंड्राइड, एप्पल और फीचर फोन लगभग सभी डिवाइस में IMEI नंबर चेक करना का एक समान प्रोसेस होता हैै। इसका सबसे सिंपल तरीका USSD कोड्स है। यूजर्स अपने किसी भी फोन में इस USSD कोड की मदद से IMEI नंबर पता कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के काॅलिंग सेक्शन में जाएं और वहां डायल पे ओपन करें।
  • डायल पेड में जाकर वहां आपको *#06# डायल करना होगा।
  • इस कोड को डायल करते ही आपकी स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखने लगेगा।
  • आप इस नंबर को नोट कर लें या इसका स्क्रीनशाॅट लेकर सेव कर लें।

IMEI नंबर पता करने का दूसरा तरीका

USSD कोड के अलावा आईएमईआई नंबर पता करने दूसरा तरीका भी मौजूद है। जो कि एंड्राइड और आईओएस दोनों में थोड़ा अलग है।

  • आईफोन में IMEI नंबर चेक करने के लिए सेटिंग्स में जाएं।
  • ज्हां आपको जनरल में दिए गए अबाउट पर क्लिक करना होेगा।
  • अबाउट सेक्शन में आपको IMEI नंबर मिल जाएगा।
  • वहीं एंड्राइड फोन यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • वहां सबसे नीचे अबाउट का विकल्प मिलेगा।
  • अबाउट पर क्लिक करने के बाद वहां स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • स्टेटस पर क्लिक करते ही IMEI नंबर से जुड़ी सभी डिटेल ओपन हो जाएंगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories