राष्ट्रीय‘Made In India’ कोरोना वैक्सीन की पूरी दुनिया में बढ़ी डिमांड, इन...

‘Made In India’ कोरोना वैक्सीन की पूरी दुनिया में बढ़ी डिमांड, इन देशों ने भारत से मांगी कोरोना वैक्सीन

[object Promise]

भारत शुरू से ही कोविड 19 महामारी के खिलाफ़ लड़ाई में वैश्विक प्रतिक्रिया में सबसे आगे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा है कि भारत दुनिया के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरा है। कोरोना महामारी के बीच ‘मेड इन इंडिया’ कोविड वैक्सीन की मांग दुनिया मे बढ़ती जा रही है। भारत की वैक्सीन का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। कोरोना वैक्सीन के वितरण में भारत सरकार बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों को तवज्जो देगी। साथ ही अन्य देशों से आने वाली डिमांड को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

गरीब देशों के लिए डब्ल्यूएचओ में जाहिर की गई प्रतिबद्धता को भी भारत पूरा करेगा।  कई देशों ने भारत से अनुरोध किया है कि वे सरकारी स्तर पर (गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट के आधार पर) या सीधे वैक्सीन डेवलपर्स के साथ समझौते के निर्देश दें, जो भारत में वैक्सीन का निर्माण कर रहे हैं।

अब तक करीब दस देश ऐसे हैं, जिन्होंने भारत में बनी वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है। वैक्सीन की मांग आने वाले दिनों में कई गैर एशियाई देशों से भी आने वाली है। सूत्रों ने कहा, कम लागत और प्रभावी डेटा के आधार पर मांग लगातार बढ़ रही है।

सूत्रों ने कहा भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ दुनिया के अन्य देशों को आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ब्राजील, मोरक्को, सऊदी अरब, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, श्रीलंका जैसे देशों ने भारत से वैक्सीन की आधिकारिक तौर पर मांग की है। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में कई महत्वपूर्ण इवेंट को रद्द या स्थगित करना पड़ा है. आइए जानते हैं कौन-कौन से इवेंट इसकी वजह से रद्द हुए हैं.

उधर नेपाल ने भारत से 120 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज की मांग की है। वहीं, भूटान ने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में निर्मित की जा रही वैक्सीन की 10 लाख डोज की मांग की है। म्यांमार ने भी सीरम के साथ एक खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। बांग्लादेश ने कोविशील्ड की तीन करोड़ डोज के लिए पहले ही अनुरोध किया है।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories