viral news70 साल बाद निकला समुद्र में डुबा 14 अरब रुपये का भारतीय...

70 साल बाद निकला समुद्र में डुबा 14 अरब रुपये का भारतीय खजाना

[object Promise]

नई दिल्ली। डेली एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान एसएस गैरसोप्‍पा जहाज कलकत्ता से ब्रिटेन जा रहा था और इस जहाज पर लदी हुई चांदी का इस्तेमाल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल ने युद्ध में करने की योजना बनाई थी। एसएस गैरसोप्‍पा जहाज भारत से चांदी को लादकर आयरलैंड जा रहा था और रास्ते में इस जहाज का ईंधन खत्‍म हो गया। ऐसी स्थिति का फायदा उठाते हुए एक जर्मन यू बोट ने टॉरपीडो से इस जहाज के ऊपर हमला कर दिया। हमले की वजह से यह जहाज पानी में डूब गया और उस पर मौजूद 85 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद सारा खजाना समुद्र में ही दफन हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 में समुद्र में पुरातत्‍वविदों को डूबा हुआ एसएस गैरसोप्‍पा जहाज मिला था और इस जहाज से क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कितने रुपये की चांदी (Silver) निकाली गई होगी। 14 अरब रुपये की चांदी जी हां बिल्कुल सही सुना आपने 14 अरब रुपये की चांदी को इस डूबे हुए जहाज से निकाला गया था।  हम इस जहाज से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने की कोशिश करते हैं

साल 2011 में गोताखोरों के दल ने इस खजाने पता लगा लिया। फिलहाल इस खजाने की मौजूदा कीमत तकरीबन 14 अरब रुपये है। खजाने की खोज करने वाले समूह ओडसी मरीन ग्रुप के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने डूबे हुए जहाज से करीब 99 फीसदी चांदी को निकाल लिया है. ग्रुप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग स्‍टेम का कहना है कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण अभियान था

दरअसल, डूबे हुए जहाज पर यह चांदी एक छोटे से कंपार्टमेंट के भीतर रखी गई थी और वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल थाओडसी मरीन दल के अध्‍यक्ष मार्क गॉर्डन का कहना है कि हमारे दल ने समुद्र की इतनी गहराई से चांदी को निकालकर एक रिकॉर्ड कायम किया है. उनका कहना है कि समुद्र की इतनी गहराई से इससे पहले आज तक कोई भी वस्तु नहीं निकाली गई है ।

उनका कहना है कि 2013 में उत्‍तरी अटलांटिक में नाजियों के द्वारा डुबोए गए एक जहाज से 2.3 म‍िल‍ियन पाउंड का खजाना निकाला जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान ब्रिटेन को हुए नुकसान का अनुमान का पता लगाने वाले दस्‍तावेजों के अनुसार एसएस गैरसोप्‍पा जहाज पर जर्मन यूबोट के हमले के समय और भी चांदी थी।

हालांकि उस चांदी का आज तक पता नहीं लग पाया है। बता दें कि जर्मनी के हमले के बाद एसएस गैरसोप्‍पा समुद्र में 3 हजार फुट नीचे डूब गया था, जो कि टाइटेनिक से भी ज्‍यादा गहराई है। आश्चर्य की बात यह है कि समुद्र में यह बहुमूल्य खजाना तकरीबन 70 साल तक दुनिया के नजरों से बचा रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories