मनोरंजनफेमस फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे से बने Saisha Shinde, कराया सेक्स चेंज,...

फेमस फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे से बने Saisha Shinde, कराया सेक्स चेंज, ट्रांसवुमन बनने का ऐलान

[object Promise]

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सायशा उर्फ स्वनिल शिंदे का  बड़ा नाम है। लोग उनके काम और उनके हुनर की खूब तारीफें करते हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर की बहुभाषी फिल्म ‘साहो’ में उन्होंने ही श्रद्धा कपूर की सारी ड्रेस डिजाइन कीं। करीना कपूर के वह नियमित फैशन डिजाइनर हैं और आइफा फिल्म फेस्टिवल में दीपिका भी उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहन चुकी हैं।

दीपिका के स्वपनिल प्रशंसक भी हैं और उनके बारे में अपने सोशल मीडिया पर काफी कुछ भावनाएं भी जताते रहे हैं। सनी लियोनी (Sunny Leone) जैसी बड़ी सेलेब्स के फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे (Swapnil Shinde) अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। उनके सुर्खियों में आने वजह है उनका सेक्स चेंज करना. उन्होंने खुद के ट्रांसवुमन होने का खुलासा सोशल मीडिया पर कर दिया है।

अपने सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर बनने का ऐलान करके स्वप्निल शिंदे   ने सबको दंग कर दिया है। इतना ही नहीं अपने शारीरिक बदलाव के बाद अब स्वप्निल शिंदे  ने अपना नाम भी बदल लिया है. लड़के से लड़की बन चुके स्वप्निल शिंदे ने अपना नया नाम सायशा शिंदे रख लिया है।उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस बदलाव की जानकारी दी है. जिसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है।

तस्वीर में स्वप्निल बेहद खूबसूरत लड़की की तरह नजर आ रहे हैं. इसके साथ शेयर किए नोट में उन्होंने बताया की उन्हें अपनी लैंगिकता को लेकर बहुत बार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। इस नोट के कैप्शन में स्टाइलिस्ट ने अपने नाम सायशा का अर्थ समझाते हुए लिखा, ‘सायशा का अर्थ है एक सार्थक जीवन। मेरा प्लान भी अपनी लाइफ को सार्थक बनाने का है।

इसके बाद स्वप्निल शिंदे (Swapnil Shinde) ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी खुशी को जताते हुए यह बताया है कि कैसे लोग अब उन्हें मैम बोलकर संबोधित करेंगे. यह पढ़कर आप समझ सकते हैं कि उनके लिए यह पल कितना खास होने वाला है।

सायशा ने अपने नोट में लिखा, ‘मैंने अपने कई साल खुद को गै मान कर बिताए, क्योंकि मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित थी. लेकिन आज से 6 साल पहले मुझे खुद के बारे में पता चला की मैं गै नहीं, ट्रांसवुमन हूं. तब मैंने खुद इस सच को स्वीकार किया था। अब मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की मैं गै मैन नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories