राष्ट्रीयकुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश,पिता...

कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश,पिता ने लगाया हत्या करने का आरोप

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के गांव जंगल बेलवा टोला चौरिया में रविवार को एक संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे से लटकती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर विवाहिता के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर फांसी से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पडरौना पुलिस को दिए गए तहरीर में जंगल बेलवा टोला चौरिया पोखरा निवासी चन्नर साहनी ने जिक्र किया है कि.मेरी बेटी रंभा गांव के ही रहने वाले प्रदीप पुत्र निर्भय सिंह ने गत वर्षों बहला-फुसलाकर भगा ले गया था.पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया है कि जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी लड़की की बरामदगी की मांग की थी। जहां पुलिस ने दोनों लड़का.लड़की को कोतवाली बुलाकर आपसी रजामंदी के साथ शादी करा दिया था.जिसके दो लड़के भी हो चुके हैं। मृतक विवाहिता के पिता चन्नर साहनी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के रहने वाले प्रदीप पुत्र निर्भय सिंह द्वारा मेरी रंभा से शादी होने के बाद दहेज को लेकर हमेशा मारते पीटते चले आ रहे थे.रविवार को घर के भीतर बुरी तरह से मारने पीटने के बाद हत्या कर रस्सी से लटका दिए है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories