राष्ट्रीयभगवान का आशिर्वाद लेकर 2021 का किया स्वागत , देशभर में साल...

भगवान का आशिर्वाद लेकर 2021 का किया स्वागत , देशभर में साल के पहले दिन मंदिर पहुंचे भक्त

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। आज देशभर में साल का पहला दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। देशभर में सभी लोग एक-दुसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान का आशिर्वाद लेकर नए साल के पहले दिन की शुरुआत की।

[object Promise]
देशभर में साल का पहला दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। देशभर में सभी लोग एक-दुसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आज लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान का आशिर्वाद लेकर नए साल के पहले दिन की शुरुआत की

आज देशभर में मंदिरों के बाहर लोगों की कतारें नजर आई। मंदिर पहुंचने की तस्वीरें देशभर से सामने आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आदिपीठ काली मंदिर में भक्तों ने नए साल के पहले दिन पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने कहा कि साल में एक बार वह मंदिर में दर्शन के लिए जरुर जाते और हम आशा करते हैं कि इस साल जल्द ही कोविड की वैक्सीन मिल जाए।

उधर, भक्त बड़ी संख्या में नव वर्ष पर कटरा में वैष्णो देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना करने की लिए पहुंचे। भक्तों ने बताया कि उन्होंने साल के पहले दिन यहां आने की कामना की थी। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस संकट को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories