राष्ट्रीयगोरखपुर महोत्सव: 4 दिनों तक स्थानीय खिलाड़ियाें से गुलजार रहेगा स्टेडियम

गोरखपुर महोत्सव: 4 दिनों तक स्थानीय खिलाड़ियाें से गुलजार रहेगा स्टेडियम

[object Promise]

गोरखपुर, गोरखपुर महाेत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के कारण क्षेत्रीय क्रीडांगन चार दिनों तक गुलजार रहेगा। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद चल रहे स्टेडियम पहली बार 10 से 13 जनवरी तक आधा दर्जन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के नेतृत्व में समितियां गठित कर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। हालांकि कोरोना के कारण इस बार बाहरी खिलाड़ियों को आमंत्रित नहीं किया गया है। चयनित खेल प्रतियोगिताओं में सिर्फ स्थानीय खिलाड़ी ही इस बार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

[object Promise]
गोरखपुर महाेत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के कारण क्षेत्रीय क्रीडांगन चार दिनों तक गुलजार रहेगा। कोरोना के कारण लंबे समय से बंद चल रहे स्टेडियम पहली बार 10 से 13 जनवरी तक आधा दर्जन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी के नेतृत्व में समितियां गठित, तैयारियां शुरू

क्षेत्रीय क्रीड़ांगन मार्च से लेकर अब तक बंद हैं। हर साल स्कूल-कालेजों व खेल संस्थानों द्वारा खेल व विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रति वर्ष बुकिंग होती थी। इस बार कोरोना के कारण लगभग एक दर्जन से अधिक आवेदन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय में स्टेडियम में कराने के लिए आए, लेकिन कोरोना के कारण स्टेडियम प्रशासन द्वारा आयोजन की अनुमति नहीं दी गई।

इन खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे स्‍थानीय खिलाड़ी

महोत्सव के तहत चार दिनों तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में इस बार फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबुल टेनिस व कुश्ती आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनमें जनपद के शहरी से लेकर ग्रामीण अंचल तक के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

गोरखपुर महोत्सव के तहत इस बार छह खेलों का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। चार दिवसीय इस आयोजन में जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्थानीय खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खेल प्रतियोगिताएं 10 से शुरू होगी 13 जनवरी तक चलेंगी। आयोजन को लेकर समितियां गठित कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि समय से तैयारियों को अंतिम रूप दी जा सकें। – अरुणेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories