कानपुर, नगर निगम ने न्यायालय में लटके मामलों के निस्तारण को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान समय में 49 मामले लटके हुए है। मामलों के निस्तारण को लेकर अपर नगर आयुक्त प्रथम भानु प्रताप सिंह ने चार जनवरी 2021 को संबंधित अफसरों की बैठक बुलायी है। इसमें अफसर को आना अनिवार्य है और साथ ही दस्तावेज व पैरोकार को भी लाना है। इसको लेकर अफसर दस्तावेज बनाने में जुट गए है। कौन से मामले किस कारण से लटके हुए है। कई मामलों में आदेश के बाद भी प्रत्यावेदन निस्तारण नहीं किया गया है जिसके चलते भविष्य में न्यायालय के अवमानना की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति नहीं आए इसको लेकर पहले से निस्तारण की कार्रवाई शुरु कर दी जाए। इसके लिए अफसरों को एक-एक न्यायालय के मामलों में खुद समीक्षा करनी होगी।
न्यायालय में संबंधित विभागों के लटके मामले
अफसर मामले
मुख्य नगर लेखा परीक्षक 1
मुख्य व्ति एंव लेखाधिकारी 3
प्रभारी अधिकारी केंद्रीयकर 2
मुख्य अभियंता सिविल 9
जोनल अभियंता जोन एक 3
जोनल अभियंता जोन तीन 1
नगर स्वास्थ्य अधिकारी 7
प्रभारी अधिकारी (कार्मिक ) 4
प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) 2
प्रभारी अधिकारी (परियोजना) 1
प्रभारी अधिकारी (उद्यान) 1
जोनल अधिकारी जोन एक 7
जोनल अधिकारी जोन दो 5
जोनल अधिकारी जोन चार 1
जोनल अधिकारी जोन पांच 2
कुल 49