प्रदेशये बात कही तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते ही डुआर्स-तराई टी बेल्ट...

ये बात कही तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते ही डुआर्स-तराई टी बेल्ट के आदिवासी नेता राजेश लकरा ने

[object Promise]

कोलकाता : उत्तर बंगाल के डुआर्स-तराई टी बेल्ट के आदिवासी नेता राजेश लकरा सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। लकरा ने कहा-‘ मैं तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर बहुत खुश हूं और चाय श्रमिकों के कल्याण के लिए काम करूंगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने डुआर्स-तराई क्षेत्र के लिए जितना काम किया है, इतना बंगाल में किसी सरकार ने नहीं किया।उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने मुझे तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।’

राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा कि लकरा को डुआर्स-तराई टी बेल्ट में ‘टाइगर’ के नाम से जाना जाता है। मंत्री ने आगे कहा कि ममता सरकार ने चाय बगानों के श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 67 रुपये से बढ़ाकर 176 रुपये कर दी और आने वाले दिनों में इसे और बढ़ाया जाएगा। इस बाबत चाय बगान मालिकों से बातचीत चल रही है। चाय श्रमिकों के लिए आवास योजना भी शुरू हो गई है। इस योजना को ‘चाय सुंदरी’ नाम दिया गया है। घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आदिवासियों और चाय बगान के श्रमिकों से खास लगाव है।

गौरतलब है कि उत्तर बंगाल में भाजपा के बढ़ते दबदबे को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस वहां खास ध्यान दे रही है और सूबे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। राजेश लकरा की चाय बगान क्षेत्र में अच्छी पैठ है। तृणमूल कांग्रेस को उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में वहां की सीटों पर उसे इसका फायदा मिलेगा।

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories