मेरठ : नूरनगर में सड़क और नाला निर्माण शुरू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

0
10

[object Promise]

मेरठ, मेरठ के नूरनगर में एक माह के आश्वासन के बाद भी नाला और सड़क निर्माण शुरू न होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने यह चेतावनी दी है कि अब काम शुरू होने पर ही धरना खत्म होगा। सपा नेता पवन गुर्जर समेत क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठे हैं। नूर नगर पुलिया से दिल्ली रोड तक नाला व सड़क निर्माण को लेकर एरा कॉलोनी के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

[object Promise]
यहां नूरनगर में एक महीने के आश्वासन के बाद भी नाला और सड़क निर्माण शुरू न होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार से धरना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्‍होंने यह चेतावनी दी है कि अब काम शुरू होने पर ही धरना खत्म होगा। कई लोग मौजूद रहे।

सपा नेता पवन गुर्जर का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी तीन दिवसीय धरना दिया गया था। नगर निगम के मुख्य अभियंता और अपर अभियंता के एक माह में कार्य शुरू कराने के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया था, जो समय पूरा हो चुका है, पर नगर निगम ने काम शुरू नहीं किया है। रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। धरने पर मुख्य रूप से अमजद अली ,निशांत भड़ाना मोहित वाल्मीकि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।