Prayagraj: 1 सप्ताह तक की गई थी रेकी, फिर घटना को दिया अंजाम

0
9

[object Promise]

प्रयागराज, प्रयागराज शहर में शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज और जोधवल के बीच दो सप्ताह पहले हुई कपड़ा कारोबारी की हत्या की पूरी साजिश रची गई थी। सप्ताह भर तक रेकी की गई थी। पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्य आरोपित जिशान अली निवासी मेंहदौरी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ नीरज की सप्ताह भर से रेकी कर रहा था। वह कितने बजे दुकान बंद कर निकलता है और कौन उसके साथ रहता है, सब कुछ पता किया गया था।

[object Promise]
जिशान के चाचा वसीम निवासी मेंहदौरी की कुछ समय पहले जब हत्या हुई तो नीरज का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वसीम की हत्या के बाद जिशान अली बदले की भावना में जल रहा था।

चाचा की हत्या को भूला नहीं पा रहा था

जिशान के चाचा वसीम निवासी मेंहदौरी की कुछ समय पहले जब हत्या हुई तो नीरज का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वसीम की हत्या के बाद जिशान अली बदले की भावना में जल रहा था। वह चाचा वसीम के बेहद करीबी था और जिशान को वसीम बहुत प्यार करता था, इसलिए चाचा की हत्या का बदला लेने की उसने कसम खा रखी थी। नीरज को मारने के लिए उसने पहले भी साजिश रची थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था।

जोंधवल निवासी कपड़ा कारोबारी नीरज की हत्या उस समय की गई थी, जब वह तेलियरगंज से अपनी दुकान बंद कर भाई धीरज के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जिशान अली की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों का नाम प्रकाश में आया है। उनकी तलाश मे पुलिस ने रविवार देर रात शिवकुटी, करेली और फाफामऊ के कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को इन आरोपितों का मोबाइल नंबर भी मिला है, हालांकि वह स्विच ऑफ है। इंस्पेक्टर शिवकुटी महेश सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।