राष्ट्रीयकमरे में सोती रही पत्‍नी और युवक ने लगा ली फांसी, आंख...

कमरे में सोती रही पत्‍नी और युवक ने लगा ली फांसी, आंख खुली तो निकल पड़ी चींख

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी में एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्‍घ परिस्‍थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। कमरे में सो रही पत्‍नी की नींद खुली तो पति को लटकता देख उसकी चीख निकल पड़ी। उधर, चिनहट मटियारी के गणेशपुर में आर्थिक तंगी से त्रस्त पवन कुमार (40) ने जान दे दी।

[object Promise]
लखनऊ ठाकुरगंज के शांतिनगर स्थित ससुराल में की आत्महत्या। आंख खुली तो कमरे में कुंडे से चादर के सहारे पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। चिनहट में आर्थिक तंगी से त्रस्त युवक ने जान दी।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, ठाकुरगंज के शांतिनगर स्थित ससुराल आए सुनील तिवारी (35) ने फांसी लगा ली। सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो उसी कमरे में पति सुनील का फंदे पर शव लटका देखकर उसकी चीख निकल पड़ी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज राजकुमार ने बताया कि हरदोई के सरयां निवासी सुनील तिवारी निजी कंपनी कर्मी थें। शनिवार रात वह ठाकुरगंज के शांतिनगर स्थित ससुराल आए थे। रात कमरे में सोए थे। तड़के पत्नी शिल्पा की आंख खुली तो कमरे में कुंडे से चादर के सहारे पति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने फंदे से सुनील को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुनील शराब के लती थे। शनिवार शाम भी जब ससुराल आए तो नशे में धुत थे। परिवारीजनों का कहना है कि डिप्रेशन के कारण सुनील ने जान दी है। सुनील के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव 

उधर, चिनहट क्षेत्र के गणेशपुर रह्मानपुर निवासी पवन कुमार का शव रविवार सुबह घर के बाहर कुछ दूर पर नीम के पेड़ से लटका मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने फंदे से शव को उतारा। पुलिस ने बताया कि पवन कुमार ऑटो चालक थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।परिवार वालों का कहना है कि आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर ओवन ने आत्महत्या की है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories