राष्ट्रीय6 महीनों में पहली बार 1 दिन में कोरोना से 300 से...

6 महीनों में पहली बार 1 दिन में कोरोना से 300 से कम लोगों की मौत

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। ब्रिटेन और अफ्रीका में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए रूप के सामने आने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन फिलहाल चिंता की कोई वजह नजर नहीं आ रही। पिछले चार हफ्तों से रोजाना सामने आने वाले नए मामलों सें ज्यादा संक्रमितों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है। इस बीच छह महीनों में पहली बार एक दिन में कोरोना से 300 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22 हजार 272 मामले सामने आए और 251 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 22 हजार 274 मरीज ठीक हुए। वहीं आठ लाख 53 हजार 527 सैंपल टेस्ट हुए।

[object Promise]
ब्रिटेन और अफ्रीका में कोरोना वायरस (COVID-19) के नए रूप के सामने आने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है लेकिन फिलहाल चिंता की कोई वजह नजर नहीं आ रही। पिछले 24 घंटे में 22 हजार 272 मामले सामने आए और 251 लोगों की मौत हो गई है।

देश में अब तक एक करोड़ 47 लाख 343 मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 47 हजार 343 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो लाख 81 हजार 667 एक्टिव केस हैं। लगातार पांच दिन से एक्टिव केस तीन लाख से कम है।  97 लाख 40 हजार 108 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल 16 करोड़ 71 लाख 59 हजार 289 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.77 फीसद है। रिकवरी 95.78 फीसद है। डेथ रेट 1.45 फीसद है।

धारावी में नहीं मिला एक भी केस

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories