कानपुर, शहर में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कमेटी तो घोषित कर दी गई लेकिन पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही रार छिड़ गई है। दरअसल, इसमें शहर से चार युवाओं को तरजीय दी गई है, जिसमें यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को कनिष्ठ साथी से नीचे पद दिया गया है। इसके बाद पूरा मामला प्रियंका वाड्रा तक पहुंच गया है, माना जा रहा है कि एक बार फिर नए सिरे से सूची जारी हो सकती है।
[object Promise]
कानपुर में शहर यूथ कांग्रेस कमेटी की घोषण के बाद विवाद की स्थितियां शुरू हो गई हैं। यहां वरिष्ठता और कनिष्ठ को लेकर उठा पटक होने लगी है। वरिष्ठ कांग्रेसियों से जानकारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की महासिचव प्रियंका वाड्रा को अवगत कराया है।
यूथ कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में दो हिस्सों में बांटकर दो अध्यक्ष की घोषणा दो माह पूर्व की थी। जिसके बाद से लगातार प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के गठन पर दोनों अध्यक्षों ने अपने चहेतों को पद देने की होड़ शुरू की। कई बार सूची को अंतिम रूप देने की कोशिश हुई लेकिन सूची फाइनल नहीं हो सकी। शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सूची को अंतिम रूप दिया गया तो इसमें शहर के अभिनव नारायण तिवारी को महासचिव और मो. तौहीद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष का पद दिया गया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक चूंकि अभिनव वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में उनका पद कनिष्ठ साथी से नीचे का है। इसे लेकर उनकी तरफ से आपत्ति जताई गई है, जिस पर एक प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा तक मामला पहुंचा दिया है। साथ ही शिकायती लहजे में अपना विरोध भी दर्ज कराया। इसके बाद उनके द्वारा पूरी सूची तलब की गई है। सूची जारी होने के बाद जहां एक धड़े में प्रसन्नता है, वहीं दूसरा धड़ा मानकर चल रहा है कि सूची में फेरबदल हो जाएगा। नगर ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर भी कुछ दिनों पूर्व विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूची में बदलाव किया था।