राष्ट्रीयदूर होगी HSRP से जुड़ी हर समस्या, शिकायतकर्ता को मिलेगा यूनिक रेफेरेंस...

दूर होगी HSRP से जुड़ी हर समस्या, शिकायतकर्ता को मिलेगा यूनिक रेफेरेंस नंबर

[object Promise]

नई दिल्ली, दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और रंगीन स्टीकर से संबंधित शिकायतों का निपटारा शीघ्र किया जाए। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक रेफेरेंस नंबर दिया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शिकायत का निवारण अगले 3-4 कार्य दिवसों के भीतर हो जाए। सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने परिवहन मंत्री से एचएसआरपी और रंगीन स्टीकर की बुकिंग और वितरण की समग्र प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए समय मांगा है। इसके साथ ही 30 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक से पहले सभी मुद्दों को हल करने पर सहमति व्यक्त की।

[object Promise]
High Security Registration Plates सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) ने परिवहन मंत्री से एचएसआरपी और रंगीन स्टीकर की बुकिंग और वितरण की समग्र प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए समय मांगा है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने निर्देश दिया कि ओईएम और डीलरों की उपस्थिति उन क्षेत्रों में सुनिश्चित की जानी चाहिए जहां पर्याप्त संख्या में डीलर उपलब्ध नहीं हैं। एसआइएएम को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी होम डिलीवरी सुविधा को बढ़ाएं ताकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए जनता को अपने एचएसआरपी को प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना पड़े। अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर ¨चता होगी दूर अन्य राज्यों में पंजीकृत वाहनों पर लोगों की चिंताओं को देखते हुए एसआइएएम और परिवहन विभाग को जल्द से जल्द एक समाधान के साथ आने की सलाह दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली की जनता को असुविधा न हो।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories