प्रदेशCOVID-19 : ब्रिटेन से इंदौर आए 163 लोग, 30 को किया ‘Home...

COVID-19 : ब्रिटेन से इंदौर आए 163 लोग, 30 को किया ‘Home Quarantine’

[object Promise]

इंदौर,भारत में ब्रिटेन में कोरोना का नए रूप के सामने आने के बाद लोगों को खोज कर उनका परीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक 405 लोगों के ब्रिटेन से आने की सूचना मिली है। इसमें से 25 नवंबर के बाद ब्रिटेन से 163 लोग इंदौर आए हैं। बुधवार सुबह तक 33 लोगों के ब्रिटेन से आने की सूचना थी। इसके आधार पर उनकी आरटीपीसीआर जांच के लिए दो सैंपलिंग टीमों का गठन किया गया। सुबह 10 बजे से ही इन टीमों ने उनके नमूने लिए। इनके अलावा संबंधित क्षेत्र की आरआरटी भी पहुंची और सभी को होम क्वारंटाइन किया गया।

[object Promise]
मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिटेन से 163 लोगोंं में 30 लोगों को Home Quarantine किया गया है। सभी लोगों की जांच की जा रही है कि ब्रिटेन में फैले कोरोना के नए स्वरुप काे लक्षण इन लोगों में तो नहीं है। जानें इससे जुड़ी पूरी खबर।

बुधवार शाम 7 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 33 में से 30 लोगों के नमूने लिए। 1 यात्री 12 दिसंबर को इंदौर आकर 17 दिसंबर को ब्रिटेन लौट भी गया। शेषष लोगों के नमूने गुरवार को लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें से जो लोग पॉजिटिव आएंगे, उनका कोविड गाइडलाइन के तहत स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जाएगा। निगेटिव आने पर भी 10 दिन तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। ब्रिटेन से आए लोगों के इंदौर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के भी नमूने लिए गए। इनमें से जो भी व्यक्ति पॉजिटिव आएगा, उसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ब्रिटेन से आए लोगों के घर पर पहुंच उन्हें होम क्वारंटाइन किया और सभी लोगों को दिशानिर्देश देने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप ‘यूके पैसेंजर्स’ बनाया। इसमें सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचनाएं दी जा रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि उनकी सैंपलिंग कब होनी है। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाले सारे निर्देश भी दिए जाएंगे। पलसीकर में आए दंपती व उनके बच्चों से भी लिए नमूने ब्रिटेन से इंदौर के पलसीकर में आए एक दंपती व उनके पांच साल के बेटे और 10 माह की बेटी का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर टेस्ट किया। पार्क रेसीडेंसी में आई 22 वषर्षीय युवती से लिए नमूने की भी जांच की। बायपास पर प्लेटिनम पैराडाइज में आए एक व्यक्ति की भी जांच की गई।

रैपिड एंटीजन टेस्ट में आए निगेटिव

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने स्कीम नंबर 140 के पास स्थित ग्रैंड एक्जोटिका में 20 दिसंबर को ब्रिटेन से आए युवक की जांच की और उनके साथ उनके परिवार के सदस्यों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। इन तीनों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद इनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया। इसकी रिपोर्ट गुरवार को आएगी। तिलकनगर क्षेत्र में ब्रिटेन से आए पांच लोगों की जांच की गई। उनके साथ परिवार और संपर्क में आए 39 लोगों की भी जांच की गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories