राष्ट्रीयपंचायत चुनाव : जिसके लिए 82 लाख पोस्टल बैलेट आए, तैयारियां हुई...

पंचायत चुनाव : जिसके लिए 82 लाख पोस्टल बैलेट आए, तैयारियां हुई तेज

[object Promise]

अलीगढ़, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 82 लाख लाख पोस्टल बैलेट आ गए हैं। इनमें सभी पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र का प्रयोग होगा। जिला पंचायत के लिए गुलाबी, प्रधानी के लिए हरा, ग्राम पंचायत सदस्य के सफेद व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नीले रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा।

[object Promise]
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 82 लाख लाख पोस्टल बैलेट आ गए हैं। इनमें सभी पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र का प्रयोग होगा।

आगमी साल में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। वहीं, पंचायत राज विभाग परिसीमन तैयार करने में लगा है। डीएम की ओर से सभी अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी गई है। वहीं अब निर्वाचन विभाग की भी तेजी से कार्रवाई कर रहा है। चुनाव के लिए दिल्ली से पोस्टल बैलेट मंगा लिए गए हैं। कुल 82 लाख मतपत्र आए हैं। इसमें प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग का मतपत्र होगा, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के पद के उम्मीदवार के लिए सफेद रंग के मतपत्र पर मतदाता को मुहर लगानी होगी। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए के नीले रंग का और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र आए हैं। हर मतदाता को चार मतपत्र दिए जाएंगे। इसमें सभी पर एक-एक प्रत्याशी का प्रत्याशी चुनना होगा।

मतदाता सूची की जिम्मेदारी एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत को दी गई है। वहीं, मतदान, मतगणना व कार्मिक कर्मियों का अॉनलाइन फीडिंग की जिम्मेदारी जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को मिला हैै। नामांकन स्थलों का चयन सभी एसडीएम व बीडीओ करेंगे। मतदान केंद्र व मतदान स्थल का सभी एसडीएम अंतिम मुहर लगाएंगे। मतगणना स्थलों एवं स्ट्रांग रूम का चयन सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत को दिया गया है। रूट चार्ट खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी बनाएंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन सभी एसडीएम, सीओ, बीडीओ व संबंधित थानाध्यक्ष करेंगे। मतदान पार्टियों के प्रस्थान के लिए स्थान का चयन सभी एसडीएम व बीडीओ को दिया गया है। सभी के लिए चयन संबंध में अंतिम तिथि तय है। इसी हिसाब से यह काम पूरे होंगे।  इसमें मतदाता सूची 21 दिसंबर तक होगा। कार्मिकों की ऑनलाइन फीडिंग 31 दिसंबर, नामांकन स्थलों का चयन 10 जनवरी, मतदान केंद्र व मतदान स्थल का चयन 15 दिसंबर, मतगणना स्थलों एवं स्ट्रांग रूम का चयन 15 जनवरी,रूट चार्ट 20 जनवरी तक बनना पूरा होगा।

कौशल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

Hot this week

Related Articles

Popular Categories