राष्ट्रीयगोंडा : दो घरों में लूटपाट, विरोध पर गृहस्वामी को मारी गोली;...

गोंडा : दो घरों में लूटपाट, विरोध पर गृहस्वामी को मारी गोली; घायल को ले जाते समय पुल‍िस वाहन पलटा

[object Promise]

गोंडा, ठंड व कोहरे के साथ चोरी व लूट की घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार की रात तरबगंज थाना क्षेत्र के बरसड़ा गांव में बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मार दी। इस वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल है। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीओ महावीर व थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने गुरुवार की सुबह पहुंच कर परिवारजन व ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।

[object Promise]
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज जय हरि मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रामधीरज को वाहन से गोंडा ला रहे थे। रास्ते में रगड़गंज कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सामने बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जाता है कि डेढ़ बजे के करीब जुमई के घर बदमाश पहुंचे। दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। घर में रखा जेवरात व 12 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जुमई ने बताया कि उसके घर का निर्माण चल रहा है। इसलिए वह पैसा घर में रखा था। इसके बाद 50 मीटर दूरी पर स्थित रामधीरज के घर पर बदमाश पहुंच गया। रामधीरज के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था।

घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज जय हरि मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल रामधीरज को वाहन से गोंडा ला रहे थे। रास्ते में रगड़गंज कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सामने बेसहारा गोवंश को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमे इंचार्ज समेत आरक्षी अवधेश यादव व अन्य पुलिस कर्मी चोटहिल हो गए। चौकी इंचार्ज व पुलिस टीम के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। जबिक घायल रामधीरज का उपचार चल रहा है।

शीघ्र होगा राजफाश

सीओ महावीर सिंह ने बताया कि वह मौके हैं। परिवारजन व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष को राजफाश किए जाने का निर्देश दिया गया है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories