राष्ट्रीयCovid 19 : कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस कम होने के...

Covid 19 : कोरोना वायरस संक्रमण के नए केस कम होने के साथ ही आगरा में जांच का आंकड़ा भी घट गया

[object Promise]

आगरा, कोरोना के नए केस कम होने के साथ ही सैंपल की संख्या भी कम हो गई है। पहले हर रोज तीन हजार से अधिक सैंपल कोरोना की जांच को लिए जा रहे थे। अब 1700 सैंपल की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या 236 पहुंच गई है।

[object Promise]
दिसंबर में कोरोना के नए केस हर दिन आए 20 से 30 केस। जांच भी 40 फीसद हुई कम। सक्रिय केस की संख्या 236 पहुंची कोरोना संक्रमित की संख्या 10110 पहुंची। नवंबर में कोरोना वायरस के केस आगरा में 70 से 90 हर रोज पहुंच गए थे।

सितंबर में कोरोना के 100 से अधिक केस हर रोज आए थे, अक्टूबर में नए केस में गिरावट आई। नवंबर में केारोना के केस 70 से 90 हर रोज पहुंच गए। कोरोना के केस बढने पर रैंडम सैंपलिंग भी शुरू करा दी गई। हर रोज तीन हजार से अधिक कोरोना के सैंपल की जांच की गई, इसकी संख्या बढाकर चार हजार से अधिक की जानी थी। मगर, दिसंबर में कोरोना के नए केस 20 से 30 हर रोज आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना के सैंपल की संख्या भी 40 फीसद कम हो गई है। अब कोरोना की जांच के लिए 1700 सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना के नए केस कम होने और कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या भी लगातार बढ रही है। कोरोना के सक्रिय केस 900 से अधिक पहुंच गए थे। अब सक्रिय केस की संख्या 236 पहुंच गई है। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 10110 है। सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैंपलिंग की संख्या बढाई जाएगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories