[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जनवरी के अंत से पीएनजी के उपयोग का दिल्ली के उद्योगों को निर्देश
राष्ट्रीय

जनवरी के अंत से पीएनजी के उपयोग का दिल्ली के उद्योगों को निर्देश

admin
Last updated: April 17, 2026 1:24 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली । दिल्ली के 50 इलाकों में फैली सभी औद्योगिक इकाइयों को अगले साल 31 जनवरी से ईंधन के रूप में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण के प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने लगभग 1,644 ऐसी औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं जो दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे हैं।

हालांकि उद्योगों की एक बड़ी संख्या पीएनजी का उपयोग पहले से कर रही है। आयोग ने अब दिल्ली में पहचान किए गए सभी उद्योगों में पीएनजी के उपयोग जोर दिया है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के पाइपलाइन नेटवर्क, पैमाइश और संबद्ध बुनियादी ढांचा बनाने का काम पूरा हो गया है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, “आईजीएल, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और दिल्ली सरकार को औद्योगिक इकाइयों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा गया, ताकि दिल्ली में पहचान की गई सभी औद्योगिक इकाइयों को 31 जनवरी, 2021 से पीएनजी इकाइयों में बदलने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।”

डीपीसीसी को गैर-अनुपालन ईंधन का उपयोग करने वाले उद्योगों का निरीक्षण और पहचान करने और अनुपालन न करने की स्थिति में कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान (सफर) प्रणाली द्वारा दर्ज की गई समग्र 373 वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

सफर ने कहा कि क्षेत्र में शांत ठंडी हवा चलने और कोहरे छाए रहने की संभावना है।

सफ र ने कहा कि वायु गुणवत्ता 23 और 24 दिसंबर तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है। खासकर सुबह के समय।

सफर के अनुसार, हवा में 10 और 2.5 माइक्रोन व्यास वाले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) की सांद्रता क्रमश: 379 और 215 के स्तर पर है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली के 12 कॉलेजों में शिक्षकों का वेतन 3 महीने बाद हुआ जारी
Next Article लंदन और ओमान में लालिमा बिखेरेंगे मीरजापुर के लाल टमाटर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?