प्रदेशडॉ. संजय जायसवाल ने कहा- कभी नहीं छिप सकता राजद का चाल,...

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा- कभी नहीं छिप सकता राजद का चाल, चरित्र

[object Promise]

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को राजद के नरकटिया क्षेत्र के विधायक शमीम अहमद पर चुनावी घोषणा में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजद का चाल, चरित्र कभी नहीं छिप सकता, भले ही वे कितनी ही कोशिश कर लें। जायसवाल ने कहा कि, “25 दिसंबर (सुशासन दिवस) यानी भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा द्वारा प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा।”

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जायसवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सुशासन दिवस के मौके पर किसान चौपाल सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

बिहार में हो रहे किसान चौपाल सम्मेलनों पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, “प्रदेश भाजपा तीन कृषि कानूनों के समर्थन में अब तक 93 विधानसभाओं में रैली कर चुकी है और बिहार के किसानों ने इन सुधारों के प्रति अभूतपूर्व समर्थन दिखाया है और विभिन्न सम्मेलनों को मिलाकर करीब 2.5 लाख किसान समर्थन के लिए आए हैं।”

जायसवाल ने राजद के नरकटिया विधायक द्वारा चुनावी घोषणा में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने और गलत चुनावी हलफनामा दायर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा की है और वह छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा राजद का चाल चरित्र कभी नहीं छिप सकता, भले कितना ही कोशिश कर लें।

भाजपा नेता ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी। उन्होंने इसे सर्वोच्च न्यायालय के गाइडलाइन के भी विपरीत बताया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories