[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चांदी में जबरदस्त तेजी, भारी उछाल सोने के हाजिर भाव में…
बिजनेस

चांदी में जबरदस्त तेजी, भारी उछाल सोने के हाजिर भाव में…

admin
Last updated: April 18, 2026 7:57 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के हाजिर भाव में सोमवार को 496 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से सोने का भाव 50,297 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी और रुपये में गिरावट के चलते घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई। गौरतलब है कि सोना इससे पिछले सत्र में 49,801 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में सोमवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। चांदी के भाव में 2,249 रुपये की जबरदस्त उछाल आई है। इस तेजी से चांदी का भाव 69,477 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 67,228 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 73.73 पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना सोमवार को बढ़त के साथ 1,898 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी भी बढ़त के साथ 26.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के कारण कोरोना वैक्सीन के वितरण से उत्पन्न विश्वास कमजोर हो रहा है। इसके चलते सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नया प्रकार आने से यूके ने सख्त लॉकडाउन प्रतिबंध लागू कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप और दुनिया के दूसरे हिस्सों में प्रतिबंधों के चलते आर्थिक रिकवरी को लेकर चिंताएं पैदा हो सकती हैं। सोमवार को भारत सहित कई एशियाई और यूरोपियन शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article असम के शख्स को फांसी की सजा मासूम से दुष्कर्म, हत्या मामले में
Next Article अब फरवरी के बजाय काराबाओ कप का फाइनल 25 अप्रैल को होगा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?