प्रदेशकिसान आंदोलन में साथ आएं किसान, प्रभावित हुआ बिहार APMC के टूटने...

किसान आंदोलन में साथ आएं किसान, प्रभावित हुआ बिहार APMC के टूटने से: गुरनाम सिंह

[object Promise]

पटना। केंद्र सरकार के हाल में बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन से जुड़े संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सोमवार को यहां कहा कि खेती उत्पाद और मंडीकरण समिति (एपीएमसी) के टूटने से सबसे ज्यादा प्रभाव बिहार पर देखने को मिला है।

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में बिहार के किसानों का समर्थन मांगने आए संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, “अगर एमएसपी की गारंटी का कानून बनता है तो बिहार का धान 1000 रुपये में नहीं 1888 रुपये में और मक्का 800 रुपये में नहीं, बल्कि 1850 रुपए में बिकेगा।”

उन्होंने कहा, “इसी तरह अन्य फसलों के भाव भी बढ़ेंगे। बिहार के किसानों की दशा बदल सकती है। यही कारण है कि बिहार के किसानों का इस आंदोलन में भाग लेना अति आवश्यक है।”

चढूनी ने कहा, “2006 में एपीएमसी के टूटने का सबसे ज्यादा प्रभाव बिहार पर देखने को मिला है। एमएसपी पर फसल ना बिकने के कारण बिहार का किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। मजदूरी करने के लिए भी उन्हें बाहर दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है, जबकि बिहार की जमीन उपजाऊ है, पानी बहुत अच्छा है और खेती करने वाले लोग सभी बिहार में मौजूद हैं।”

उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए आगे कहा, “एमएसपी लागू नहीं होने की वजह से बिहार के किसान, मजदूर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। बिहार के साथ ही देश में भी एमएसपी लागू हो इसके लिए पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। इसमें बिहार के किसान व मजदूर को पूरी तरह कूद जाना चाहिए।”

उन्हांेने कहा कि, “हमारे देश को पूंजीपति हड़प रहे हैं, जिससे गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। हमारे देश में एक पूंजीपति की आय 90 करोड़ रुपये प्रति घंटा तक पहुंच गई है, वहीं गरीब नागरिक की आय 9 रुपये प्रति घंटा भी नहीं है। सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत आज भूखमरी वाले 107 देशों में 94 वें स्थान पर पहुंच गया है।”

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories