राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य व अन्य...

जिलाधिकारी ने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर में प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैम्पलिंग, प्रभारी स्टोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में चल रही समस्त कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रतिदिन जांच हेतु भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी ली तथा सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त सैंपल जांच हेतु भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य किया जाये तथा कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाये। कोविड अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता की व्यवस्था एवं अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाये। कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये एवं मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाये। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक भोजन देने के साथ-साथ उनका देखभाल भी बेहतर ढंग से किया जाये ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाये। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद अमेठी में 219296 सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 3465 मरीज पॉजिटिव आए हैं, अब तक 3331 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, वर्तमान में 99 एक्टिव केस हैं तथा अब तक जनपद में कुल 35 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories