डाडासीबा, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में तैनात प्रवक्ता राजकुमार धीमान व शमशेर सिंह प्रवक्ता गणित को प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रमोट करके हैडमास्टर नियुक्त किया है।
राजकुमार धीमान की पदोन्नति के साथ ही उन्हें राजकीय उच्च स्कूल सेहरी में हेडमास्टर पद पर नियुक्त किया है। वहीं शमशेर सिंह को राजकीय उच्च उच्च विद्यालय समनोली का मुख्याध्यापक बनाया है।
दोनों प्रवक्ताओं की पदोन्नति पर परागपुर स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश चेयरमैन अशौक चौधरी ने बिशेष तौर पर उपस्थ्रित रहे। उन्होंने कहा कि दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अमन ठाकुर, प्रमिता कुमारी, शालनी, शिवाली, अरुण कुमार व विवेद शर्मा मौजूद रहे।

