राष्ट्रीयBaba Ka Dhaba मालिक कांता प्रसाद को मिल रही जान से मारने...

Baba Ka Dhaba मालिक कांता प्रसाद को मिल रही जान से मारने की धमकी, इसमें यू-ट्यूबर गौरव का है हाथ क्या?

[object Promise]

नई दिल्ली, यू-ट्यूबर गौरव वासन की वजह से रातों रात फेमस हुए ‘बाबा के ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक कांता प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिल रही है, और कांता के वकील को शक है इसके पीछे उन्हें फेमस करने वाले यू-ट्यूबर गौरव का हाथ है। हालांकि गौरव के खिलाफ उन्हें अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। वहीं गौरव ने इन सारे आरोपों को खारिज किया है, उनका कहना है को कोई कांता प्रसाद को बहकाने की कोशिश कर रहा है।

[object Promise]
यू-ट्यूबर गौरव वासन की वजह से रातों रात फेमस हुए ‘बाबा के ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक कांता प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

खबर के मुताबिक, कुछ लोग कांता प्रसाद के ढाबे को जलाने की धमकी दे रहे है, उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। बुजुर्ग का आरोप है कि उनके अचानक ऐसे फेमस होने की वजह से बहुत लोग उनसे जलने लगे हैं। क्योंकि उनकी पहले कभी किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं रही, लेकिन अब उन्हें फोन पर धमकी मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लोग उनके ढाबे पर आकर उन्हें धमकी दे रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकयत दर्ज करवा दी है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बाबा की शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कांता प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसे यू-ट्यूबर गौरव वासन ने ही शूट किया था। इस वीडियो में कांता खाना न बिकने की वजह से रोते नज़र आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांता के ढाबे पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सेलेब्स ने भी कांता प्रसाद के वीडियो को शेयर कर उन्हें काफी प्रमोट किया था। हालांकि कहानी तब पलटी जब कुछ दिन पहले कांता प्रसाद ने गौरव पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया।  कांता का कहना था कि उन्हें बाहर के देशों से लोगों ने पैसे डोनेट किए लेकिन गौरव ने उन्हें वो पैसे नहीं दिए।

 

 

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories