राष्ट्रीयदिल्ली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है ये-...

दिल्ली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है ये- सीएम केजरीवाल

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में 2500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ​ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा ये 2500 करोड़ किसका पैसा था? ये सफाई कर्मचारियों का पैसा था, अगर ये 2500 करोड़ का घोटाला न होता तो सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों को उनकी तनख्वाह समय पर मिल सकती थी।

केजरीवाल ने कहा, आज विधानसभा में चर्चा हुई कि किस तरह से भाजपा शासित नगर निगम में 2500 करोड़ का घोटाला हुआ। ये दिल्ली के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। हम मांग करते हैं कि इसकी सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी हैं उनको सख़्त सज़ा दी जाए।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories