राष्ट्रीयमेरठ : सन ऑफ स्वाद रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट के कारण लगी...

मेरठ : सन ऑफ स्वाद रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

[object Promise]

मेरठ, मेरठ में दिल्‍ली रोड पर मेट्रो प्‍लाजा पास गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट के कारण सन ऑफ स्वाद रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।

[object Promise]
मेरठ में दिल्‍ली रोड पर शार्ट सर्किट के कारण सन ऑफ स्वाद रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग के वक्‍त रेस्‍टोरेंट बंद था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग के कारण रेस्‍टोरेंट के भीतर सारा फर्नीचर जल गया।

आग के वक्‍त रेस्‍टोरेंट बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बड़ी मशक्‍कत के बाद बुझाया गया। आग लगने के बाद रेस्‍टोरेंट के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद रेस्‍टोरेंट के मालिक भी मौके पर पहुंच गए थे। रेस्‍टोरेंट के भीतर फर्नीचर सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस आग में कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन अभी नहीं हो सका है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories