राष्ट्रीयलखनऊ : कोहरे ने रोके शहीद एक्सप्रेस के पहिये, कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल...

लखनऊ : कोहरे ने रोके शहीद एक्सप्रेस के पहिये, कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल के फेरे भी घटे

[object Promise]

लखनऊ, कोरोना के कारण निरस्त हुई ट्रेनो के अनलॉक डाउन में शुरू करने के बाद अब कोहरा रेलवे के लिए एक बहाना बन गया है। रेलवे ने कोहरे के नाम पर अधिक डिमांड वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण शुरू कर दिया है। आगरा इंटरसिटी के बाद अब रेलवे ने अमृतसर से जयनगर को चलने वाली शहीद एक्सप्रेस स्पेशल को निरस्त करने का आदेश दिया है, जबकि कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल के भी फेरे घटा दिए गए हैं।

[object Promise]
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस स्पेशल को रद्द करने और कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल के फेरे घटाने का निर्णय कोहरे के चलते लिया गया है। तय समय के बाद यह ट्रेन पूर्व की तरह दौड़ेंगी।

शहीद एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस स्पेशल पंजाब जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं। दोनों ट्रेन वैकल्पिक दिवसों में जयनगर से चलकर लखनऊ दिल्ली के रास्ते अमृतसर जाती हैं। ट्रेन शहीद एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को जयनगर से जबकि मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को अमृतसर से लखनऊ की ओर रवाना होती है। यह ट्रेन अब 18 दिसंबर से 31 जनवरी तक संचालित नही की जाएगी। जबकि ट्रेन नम्बर 04673 शहीद एक्सप्रेस स्पेशल 19 दिसंबर से एक फरवरी तक नही चलेगी।

वहीं आजमगढ़ से लखनऊ होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन 02225 कैफियात एक्सप्रेस सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे गुरुवार से घटा दिए जाएंगे। ट्रेन 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक आजमगढ़ से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को नही चलेगी। वहीं दिल्ली से लखनऊ होकर आजमगढ़ के लिए कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल 16 दिसंबर से 30 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रद्द रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस स्पेशल को रद्द करने और कैफियात एक्सप्रेस स्पेशल के फेरे घटाने का निर्णय कोहरे के चलते लिया गया है। तय समय के बाद यह ट्रेन पूर्व की तरह दौड़ेंगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories