राष्ट्रीयपूर्वांचल : आधी रात हुई बरसात में कई जिलों में खरीद केंद्रों...

पूर्वांचल : आधी रात हुई बरसात में कई जिलों में खरीद केंद्रों पर खुले में रखी धान की बोरियां भीगीं

[object Promise]

वाराणसी, पूर्वांचल के कई जिलों में प्रशासनिक लापरवाही से देर रात हुई बरसात की वजह से धान खरीद केंद्रों पर खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी धान खरीद केंद्रों पर खुले में रखी धान की बोरियों को ढंकने की व्‍यवस्‍था नहीं की गई। जिसकी वजह से देर रात हुई झमाझम बरसात की वजह से खुले में रखी धान की बोरियां भींग गईं।

[object Promise]
पूर्वांचल के कई जिलों में प्रशासनिक लापरवाही से देर रात हुई बरसात की वजह से धान खरीद केंद्रों पर खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी बोरियों को ढंकने की व्‍यवस्‍था नहीं की गई।

बुधवार की सुबह खरीद केंद्रों पर अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे तो बारिश में भीग चुकी बोरियों को सुरक्षित करने की तैयारी शुरू की गई। इस दौरान भदोही जिले में राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीगंज, गाजीपुर जिले में राजकीय धान क्रय केन्द्र रेवतीपुर पर बारिश की वजह से खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं। जबकि बुधवार सुबह मीरजापुर और सोनभद्र आदि जिलों में रह रहकर बरसात जारी होने से धान क्रय केंद्रों के पास धान बेंचने के लिए पहुंचे तो बारिश से बचाने की जुगत करते नजर आए।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories