राष्ट्रीय18 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए, कॉलेज...

18 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए, कॉलेज 1 जनवरी होंगे रिओपेन

[object Promise]

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोले जाने को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए 18 दिसंबर 2020 से खोला जाएगा। इन कक्षाओं के लिए नियमित रूप से क्लासेस आयोजित की जाएंगी। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा स्कूलों को प्रिसिपल को निर्णय लेने के छूट दी गयी है कि अन्य सीनियर क्लासेस 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए कब और कैसे कक्षाओं का आयोजन किया सकेगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 1 जनवरी 2021 से खोले जाने की भी अनुमति दे दी है।

[object Promise]
जानकारी के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए 18 दिसंबर 2020 से खोला जाएगा। इन कक्षाओं के लिए नियमित रूप से क्लासेस आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश राज्य से स्कूलों और कॉलेजों को खोले जाने को लेकर राज्य सरकार के निर्णयों की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, “सरकार द्वारा ये निर्णय अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए लिए गये हैं।” शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूलों को खोले जाने को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जल्दी ही जारी किये जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ मीडिया रिपोट्स के अनुसार किसी भी क्लास में अधिकतम 50 फीसदी स्टूडेंट्स को एक साथ कक्षाएं लेने की अनुमति दी जा सकती है।

इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों में पहली से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को बंद रखने की तिथि को 5 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 करने की घोषणा की गयी थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories